क्या लगातार बाल झड़ना गंजेपन की तरफ एक इशारा है?

क्या लगातार बाल झड़ना गंजेपन की तरफ एक इशारा है?

    बाल झड़ने की समस्या बहुत ही सामान्य है| हर दिन में एक इंसान के ५० से १०० तक बाल झड़ते  है| लेकिन क्या यह समस्या पुरषों और महिलाओं में बढ़ सकती है? बालों को बढ़ने के लिए अच्छे खाने और अच्छी सेहत का भी होना ज़रूरी है | इससे आपके बाल मज़बूत और अच्छे दिखेंगे| लेकिन अगर बाल झड़ने की समस्या बढ़ रही है तो क्या उससे गंजापन होने का खतरा भी बढ़ जाता है? इसका जवाब अलग-अलग कारणों पर भी निर्भर करता है|

    Common Causes of Excessive Hair loss

    • अगर आप बहुत समय से तनाव में है तो आपके बाल अधिक टूट सकते है और जिसकी वजह से गंजापन भी हो सकता है|
    • बाल झड़ने की समस्या तब भी बढ़ जाती है अगर आप बहुत समय से कुछ दवाइयाँ खा रहे हो और उनका प्रभाव आपके बालो पर गलत पड़ रहा है |
    • गंजेपन की समस्या का मुख्य कारण हॉर्मोन का बदलना भी है| पुरुषों में जब  टेस्टोस्टेरोन, डी हाइड्रो टेस्टोस्टेरोन में परिवर्तित हो जाता है तो वो सिर की जड़ों के रोमछिद्रों (Hair Follicles)को छोटा कर देते हैं| इसकी वजह से बाल बढ़ने रूक जाते है और गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है |  
    • अगर आप बहुत समय से किसी बीमारी से जूझ रहे है जैसे कि कैंसर, उसकी वजह से भी बाल झड़ते है| कई बार इलाज करवाने के बाद बालों की समस्या बढ़ जाती है |
    • बाल झड़ने की कुछ और भी समस्या है जैसे कि लगातार धूम्रपान करना और शराब पीना| यह ना ही केवल हमारी सेहत के लिए गलत है बल्कि इससे बाल भी झड़ने शुरू हो जाते है|